{"_id":"5a6dfe974f1c1b8c268b6f4a","slug":"181517158039-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी और गाय पालकों को 5-5 हजार के चेक दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी और गाय पालकों को 5-5 हजार के चेक दिए
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। चेतना स्वायत्त सहकारिता चाख (राममंदिर) की बैठक में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट ने 8 बकरी पालकों और 8 गाय पालकों को 5-5 हजार रुपये के चेक बांटे। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत निधि से स्वायत्त सहकारिता को 50000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।
ब्लॉक प्रमुख बिष्ट ने कहा कि यदि महिलाएं कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में संगठित होकर काम करें तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। क्षेत्र में हिमालयन ग्राम विकास समिति वर्ष 2016 से हंस फाउंडेशन के सहयोग से समेकित आजीविका परियोजना का संचालन कर रही है। चाख क्षेत्र के 12 गांवों में संस्था ने 25 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया है। समूहों के समन्वय के लिए स्वायत्त सहकारिता का गठन किया गया है।
उन्हें सब्जी, डेयरी, बकरी पालन से जोड़ा गया। समूह अब तक 471000 रुपये की बचत कर चुकी हैं। पिछले 9 माह में ही 5 लाख रुपये के दूध का व्यवसाय किया है। समूहों ने 2.5 रुपये की आय बकरी बेचकर की है। बैठक में स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष दीपा बोरा, कोषाध्यक्ष पूनम बोरा, राखी देवी, मुन्नी देवी, लीला देवी, माया देवी ने विचार रखे। बैठक में 100 से अधिक महिलाएं शामिल थीं।