फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हथियार लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोतरी वापस हो

हथियार लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोतरी वापस हो

Tue, 16 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
हथियार लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोतरी वापस हो
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी और नगर व्यापार मंडल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हथियारों के लाइसेंस नवीनीकरण के शुल्क में 75 प्रतिशत बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के शुल्क में बढ़ोतरी उचित नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि चीन और नेपाल की सीमा से सटे उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के लगभग हर परिवार से एक सदस्य सेना में कार्यरत है। यहां के लोगों ने देश प्रेम की भावना के कारण लाइसेंसी हथियार रखे हैं। सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के सेवानिवृत्त सैनिकों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। इस दृष्टिकोण को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रपति से लाइसेंस नवीनीकरण में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। ज्ञापन में आम आदमी पार्टी सैन्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महादेव भट्ट, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, छवि लाल वर्मा, आलोक चौधरी, मुकुल पाठक, महेश बराल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed