{"_id":"5a32b1294f1c1bd9798c2927","slug":"181513271593-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में विकास प्राधिकरण का कार्यालय खोलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में विकास प्राधिकरण का कार्यालय खोलो
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बार संघ डीडीहाट के पदाधिकारियों ने डीडीहाट, देवलथल, कनालीछीना और थल तहसील के लिए डीडीहाट में विकास प्राधिकरण की स्थापना कर कार्यालय खुलवाने की मांग की है। उन्होंने इस बाबत डीएम सी रविशंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
बार संघ पदाधिकारियों का कहना है कि डीडीहाट, देवलथल, कनालीछीना और थल तहसील को बेड़ीनाग में खुलने वाले प्राधिकरण के कार्यालय से संबद्ध किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग के मध्य से दोनों ओर 200 मीटर का क्षेत्र होना है। प्राधिकरण क्षेत्र में भवन का नक्शा बनाना आवश्यक है। बेड़ीनाग में कार्यालय होने से अन्य तहसीलों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इन तहसीलों की सीमाओं पर रहने वाले लोगों को तभी सुविधा मिल सकती है, जब प्राधिकरण का कार्यालय डीडीहाट में स्थापित किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आरएस चौहान, राजेंद्र पांगती, त्रिलोक जंगपांगी, धन सिंह कफलिया, महेश चंद्र पंत, केएस बिष्ट, गंगा सिंह नेगी, गोविंद बल्लभ भट्ट आदि शामिल थे।