{"_id":"5a218c824f1c1b6e468b7c39","slug":"181512148098-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के पांडेगांव में नया पुल बनाने का काम शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के पांडेगांव में नया पुल बनाने का काम शुरु
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर के पांडेगांव में नया मोटर पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। लोनिवि ने पुराने पुल को तोड़ दिया है। जीआईसी कॉलोनी, पपदेउ, हुड़ेती आदि की 10000 आबादी पुल तोड़ने प्रभावित हुई है। पुल टूटने से क्षेत्र का यातायात अन्य सड़कों से संचालित किया जा रहा है।
लोनिवि प्रांतीय खंड ने शुक्रवार को जेसीबी लगाकर पांडेगांव के जर्जर हालत में पहुंच चुके पुराने पुल को ध्वस्त कर दिया और नया पुल बनाने का काम शुरू किया। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए इस स्थान पर नया पुल बनाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। हाल में शासन से नए पुल की मंजूरी मिली।
मोटर पुल टूटने से जीआईसी तिराहे से जीआईसी, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, हुड़ेती, पपदेउ आदि के लिए वाहनों का संचालन बंद हो गया है। इस क्षेत्र के लिए दोपहिया और हल्के वाहनों का संचालन खेल स्टेडियम से जीआईसी तक जाने वाली सड़क से किया जा रहा है। भारी वाहनों का संचालन चंडाक मार्ग स्थित वरदानी मंदिर से जीआईसी के पास निकलने वाली सड़क से किया जा रहा है। पैदल आवाजाही के लिए पुराने पुल के पास ही अस्थायी पुलिया तैयार की गई है।
विज्ञापन
लोनिवि ने नए पुल निर्माण के लिए तीन महीने की अवधि निर्धारित की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी कहते हैं कि सर्दियों में जल्दी दिन ढलने के कारण काम कम होता है। उसके बावजूद तेजी से काम किया जाएगा। इसके लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उम्मीद है कि ढाई महीने में पुल का काम पूरा हो जाएगा।