{"_id":"59fa018d4f1c1b65548ba6be","slug":"181509556621-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विधायक के सामने उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विधायक के सामने उठाई समस्याएं
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोेली (पिथौरागढ़)। महाविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र के प्रवक्ताओं की नियुक्ति कराने समेत कई समस्याएं उठाई।
छात्रसंघ अध्यक्ष महिमा के नेतृत्व में विधायक मीना गंगोला को सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय में पुस्तकों की कमी है। पुस्तकों को खरीदने के लिए विधायक निधि से धन उपलब्ध कराया जाए। कहा कि इस साल महाविद्यालय में छात्रसंख्या 280 हो गई है, लेकिन विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं है।
विधायक निधि से फर्नीचर के लिए भी धन उपलब्ध कराया जाए। स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए एलसीडी प्रोजेक्टर उपलब्ध कराने के साथ ही इतिहास, भूगोल और गृह विज्ञान विषय स्वीकृत कराने की भी मांग की। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष शीला बोरा, महासचिव रमेश चंद्र सूंठा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जगदीश चंद्र मौजूद थे।