फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पहाड़ छूटि ग्यो, परदेश जाना ले, पहाड़ छूटि ग्यो..

पहाड़ छूटि ग्यो, परदेश जाना ले, पहाड़ छूटि ग्यो..

Sat, 28 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ छूटि ग्यो, परदेश जाना ले, पहाड़ छूटि ग्यो..
पिथौरागढ़। आठगांवशिलिंग महोत्सव में शुक्रवार रात लोकगायक गोविंद दिगारी और खुशी जोशी ने जमकर धमाल मचाया। गोविंद दिगारी ने चिरपरिचित अंदाज में जब लोकप्रिय गीत-पहाड़ छूटि ग्यो, परदेश जाना ले, पहाड़ छूटि ग्यो, गाया तो लोग अपनी सीटों पर झूमने लगे। गोविंद दिगारी ने कई अन्य गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद मथुरा से आई कलाकारों की टीम एवं हल्द्वानी के लोककला मंच के कलाकारों ने भी नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। रात करीब 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन


महोत्सव में शुक्रवार रात के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लुंठी मौजूद रहे। महोत्सव के मुख्य संयोजक वीरेंद्र वल्दिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगे हैं। इनसे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। महोत्सव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुवानी महोत्सव का रंगारंग आगाज
मुवानी महोत्सव का शनिवार से रंगारंग आगाज हो गया है। उद्घाटन से पहले भव्य झांकी निकाली गई। विधायक विशन सिंह चुफाल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को मदद दी जाएगी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राम सिंह राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि दो दिन तक महोत्सव के कार्यक्रम चलेंगे। इस मौके पर देवराज सत्याल, भगवान सिंह देउपा, हरेंद्र चुफाल, आयोजन समिति के कमलदीप सिंह, दीपक कार्की, रमेश बम, संजय वर्मा, नवनीत कार्की आदि मौजूद थे। संचालन केजी पंत, ललित राठौर और अमरजीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed