फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   परिवर्तन संगठन ने कायम की नेकी की मिसाल

परिवर्तन संगठन ने कायम की नेकी की मिसाल

Thu, 26 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
परिवर्तन संगठन ने कायम की नेकी की मिसाल

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट के परिवर्तन संगठन ने एक बार फिर नेकी की मिसाल कायम की है। गंभीर रूप से बीमार नेपाली नागरिक को 108 वाहन से धारचूला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
परिवर्तन संगठन के पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार की सुबह बलुवाकोट बाजार में एक व्यक्ति के बीमारी की हालत में सड़क के किनारे पड़े होने की सूचना मिली। संगठन के रोहित खाती, पूरन ग्वाल, सुरेश भट्ट, नरेश बोरा, राजेंद्र दरियाल तुरंत मौके पर पहुंचे। संगठन के लोगों ने थानाध्यक्ष महेश चंद्र को सूचना देने के साथ ही 108 वाहन को फोन किया। थानाध्यक्ष ने बीमार व्यक्ति से पूछताछ की। वह ठीक ढंग से बोल भी नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


उसने अपना नाम दौलत सिंह (55) निवासी नेपाल बताया। संगठन के लोग 108 वाहन की मदद से उसे धारचूला अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के बाद उस व्यक्ति की हालत में कुछ सुधार है। लोगों ने संगठन की पहल की सराहना की है। संगठन ने कुछ दिन पहले गंभीर रूप से जख्मी गाय के दो बछड़ों का इलाज कराया था। इन बछड़ों को किसी ने आवारा छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed