{"_id":"59eb78b44f1c1b6d548b8343","slug":"181508604084-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट-मुनस्यारी सड़क बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट-मुनस्यारी सड़क बनाने की मांग
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट से आदीचौरा, गांधीनगर होते हुए मुनस्यारी के लिए स्वीकृत सड़क को शीघ्र बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। सड़क के बनने पर मुनस्यारी से डीडीहाट और पिथौरागढ़ की दूरी आधी रह जाएगी।
2012 में प्रदेश सरकार ने डीडीहाट-आदीचौरा-गांधीनगर-मुनस्यारी मार्ग की स्वीकृति दी थी। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री घोषणा सेल के तहत हुई। लोक निर्माण विभाग डीडीहाट ने सड़क को मंजूरी मिलने के बाद प्रथम चरण में सर्वे का काम किया।
सर्वे में कहा गया कि डीडीहाट से मुनस्यारी की दूरी यह सड़क बनने पर मात्र 55 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि इस समय डीडीहाट से मुनस्यारी जाने के लिए थल के रास्ते 105 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। मुनस्यारी से जिला मुख्यालय की दूरी भी डीडीहाट से होकर जाने में कम हो जाएगी।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीडी जोशी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण में आने वाली वन भूमि की पत्रावली को राज्य और केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। वन भूमि हस्तांतरण के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से सीमांत के कई गांवों को फायदा पहुंचेगा। वन भूमि के हस्तांतरण के लिए वह अपने स्तर से राज्य और केंद्र सरकार से वार्ता करेंगे।