{"_id":"59cd32a04f1c1bc8538b4e88","slug":"181506620064-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस की दस दुकानों का चालान, अर्थदंड वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस की दस दुकानों का चालान, अर्थदंड वसूला
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका ने बृहस्पतिवार को सिल्थाम क्षेत्र में मांस की दुकानों की चेकिंग की और अनियमितता मिलने पर दस दुकानों का चालान किया। साथ ही 9500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि अगली बार से किसी प्रकार की कमी पाई गई तो दुकान में रखा सारा मांस मौके पर ही नष्ट कर दिया जाएगा। अनियमितता करने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि दुकानों में मांस को बंद कर रखने के आदेश हैं। साथ ही दुकान के आसपास सफाई पर खास ध्यान दिया जाना है, लेकिन सिल्थाम इलाके में जितनी भी मांस की दुकानें हैं उनमें इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब लगातार चेकिंग अभियान चलेगा और पूरे नगर में मांस की दुकानों की चेकिंग की जाएगी। त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।