फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मेतली में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव

मेतली में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेतली में धूमधाम से मनाया प्रवेशोत्सव
धारचूला (पिथौरागढ़)। बरम से 10 किमी की खड़ी चढ़ाई पर स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मेतली में प्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कर समा बांध दिया।
विज्ञापन


दुर्गम के विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के वयोवृद्ध पूर्व सैनिक प्रेम सिंह, प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह वर्ती, प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, रवांई, जौनसारी समेत हिमाचल और नेपाली गीत, संगीत और नृत्य की बेहद खूबसूरत प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। प्रधानाध्यापक रावत ने छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही नवाचारी गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी। उन्होंने अभिभावकों से बेहतर शिक्षा के लिए अपने पाल्यों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


सपनों की उड़ान में संकुल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं रवि, अंजलि, कविता, रजनी, भावना, गीता, पूजा, प्रियंका, रोशनी, कुमकुम, हिमवंती, नेहा, उर्मिला, गौरव, कृष्णा, कैलाश, राजेंद्र, हरभजन, पंकज को पुरस्कृत किया गया। राउमा मेतली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भागीरथी, पूजा और नीरज को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रुप सिंह, संतोष कुमार, हिमांशु सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से रापूमावि बलमरा में प्रवेशोत्सव का आयोजन कर कक्षा में सात बच्चों का प्रवेश कराया गया। साथ ही दुग्तु में चार, बौन में तीन बच्चों का प्रवेश कराया गया। 30 बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा गर्ब्याल, वंदना बुदियाल, बसंती देवी, फूलमती, शंकर दत्त भट्ट, भीम सिंह बंग्याल, गणेश नबियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed