फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गो घाटीबगड़ के ग्रामीणों ने श्रमदान से पहुंचाया पानी

गो घाटीबगड़ के ग्रामीणों ने श्रमदान से पहुंचाया पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
गो घाटीबगड़ के ग्रामीणों ने श्रमदान से पहुंचाया पानी
धारचूला। ग्राम पंचायत गो घाटीबगड़ के 200 परिवार पिछले 12 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। रविवार को गांव के लोगों ने श्रमदान करके पानी की आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सरिता देवी ने बताया कि गांव में पानी की दो योजनाएं हैं। एक योजना ठप पड़ी है, जबकि दूसरी योजना में बहुत कम पानी आ रहा था। योजना में सुधार के लिए पेयजल विभाग या प्रशासन का मुंह ताकने के बजाय ग्रामीणों ने श्रमदान से योजना सुचारु करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


चार किमी लंबी यह पेयजल योजना कई स्थानों पर टूटी हुई थी। ग्राम प्रधान ने बताया कि योजना के लिए उन्होंने नौ पाइप की व्यवस्था की। इस श्रमदान में धीरा ग्वाल, इंद्र ग्वाल, पूरन ग्वाल, रतन सिंह, दान सिंह ग्वाल, अनु ग्वाल और चंद्र ग्वाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed