{"_id":"5c781a9bbdec225eb27ab888","slug":"171551375003-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दी आधुनिक खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दी आधुनिक खेती की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राइंका तेजम के कक्षा नौ और 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बागेश्वर जिले के विकास खंड कपकोट के भेतुवाबगड़ गांव का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उन्नतशील खेती, सब्जी उत्पादन के बारे में जानकारी हासिल की।
प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में बच्चे प्रगतिशील किसानों भुवन सिंह रावत से मिले। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आधुनिक तरीके से सब्जी उत्पादन, उन्नत खेती, ग्रीन हाउस प्रभाव, पॉलीहाउस और सामान्य खेती में अंतर के बारे में जानकारी हासिल की। रावत ने मत्स्य और मधुमक्खी पालन के बारे में भी बच्चों को आवश्यक टिप्स दिए।
गांव के गोकर्ण राम, कविता देवी, मंजू, मनोज कुमार ने खेती के संबंध में बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। बाद में बच्चों ने तेजम के पुरातन मंदिर श्रीश्री 1008 नौलिंग मंदिर का भी भ्रमण किया। इस दौरान अनिल कुमार ओझा, भगत सिंह मेहता, संजय सिंह महर भी मौजूद रहे।