{"_id":"5c76d00abdec224bf1020e70","slug":"171551290378-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी का भुगतान न होने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी का भुगतान न होने से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आंगनबाड़ी केंद्र मवानी दवानी में भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का भुगतान नहीं होने से उनमें रोष पनप गया है। उन्होंने भवन में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते हुए मजदूरी का भुगतान करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मवानी दवानी का निर्माण ग्राम पंचायत मवानी की ओर से 2014-15 में किया गया। इसमें गांव के कई लोगों ने मजदूरी की लेकिन 20 लोगों को आज तक उनके कार्य का भुगतान नहीं हुआ है। उनका कहना था कि बुधवार को भवन को चुपचाप हस्तांतरित कर दिया गया। इससे भड़के मजदूरों ने आंगनबाड़ी भवन में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने चेतावनी देेते हुए कहा कि जब तक उनका भुगतान नहीं किया जाएगा वह चुप नहीं बैठेंगे। उनका कहना था कि गांव की खुली बैठक में कई बार मजदूरी का भुगतान करने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शीघ्र भुगतान नहीं होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में सरपंच बालकृष्ण गोस्वामी, गोपाल नाथ, भगत सिंह मेहरा, भवानी देवी, विमला देवी, राजेंद्र सिंह, प्रेम नाथ, कैलाश सिंह, जयपाल, मंगल गिरी, विकास सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो