फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में मार्च तक राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता होगी

पिथौरागढ़ में मार्च तक राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता होगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मार्च तक राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता होगी
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में मार्च माह में राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मोस्टमानू से चंडिका मंदिर तक के नेचर ट्रेल के भ्रमण पर आए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने पर्यटन अधिकारियों को यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यहां आए पर्यटन सचिव ने बताया कि 13 जनपद 13 डेस्टिनेशन योजना में पिथौरागढ़ में चंडाक मोस्टमानू पर्यटन क्षेत्र का चयन किया गया है। इस क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए पूर्व में 50 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। 50 लाख रुपये और अवमुक्त कराए जा रहे हैं। कंसलटेंट के माध्यम से एक बेहतर प्रस्ताव तैयार कर उसके अनुरूप कार्य शुरू करने को कहा गया है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को मोस्टमानू क्षेत्र में वर्तमान में बन रहे तीन व्यू प्वाइंटों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने और मार्च तक जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसी के साथ जसूली-शौक्याणी द्वारा जनपद में निर्मित सभी धर्मशालाओं का भी जीर्णोद्धार करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने चंडाक मोस्टमानू पर्यटन डेस्टिनेशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी विनय कुमार भार्गव ने बताया कि ईको पर्यटन के क्षेत्र में ट्यूलिप गार्डन को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed