फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   साल का पहला दिन, कर्मचारी समय पर अफसर देरी से पहुंचे दफ्तर

साल का पहला दिन, कर्मचारी समय पर अफसर देरी से पहुंचे दफ्तर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
साल का पहला दिन, कर्मचारी समय पर अफसर देरी से पहुंचे दफ्तर
पिथौरागढ़। नए साल के पहले दिन सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी तो नियत समय पर कार्यालय पहुंचे, लेकिन अफसर देरी से आए। सुबह ठीक 9.58 बजे विकास भवन का मुख्य गेट खुल गया। इससे पहले ही करीब दर्जन भर कर्मचारी गेट के बाहर खडे़ थे। गेट खुलने के बाद सभी अपने कार्यालय में पहुंचे। कलक्ट्रेट में सवा दस बजे तक अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं पहुंचे, जबकि सुबह साढ़े दस बजे तक नगरपालिका, जिला पंचायत में प्रमुख अधिकारियों की कुर्सी खाली थी। नगरपालिका और जिला पंचायत में प्रभारियों के हवाले मुख्य अधिकारियों की कुर्सी है। अमर उजाला ने मंगलवार सुबह सरकारी कार्यालयों का जायजा लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका
9.46 बजे नगरपालिका कार्यालय में कर्मचारियों की गहमागहमी थी। कर्मचारी एक-दूसरे को नए साल की बधाई दे रहे थे। नगरपालिका के सबसे बड़े अफसर अधिशासी अधिकारी की कुर्सी खाली थी। अधिशासी अधिकारी का पद कई महीनों से रिक्त है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार के पास ईओ का अतिरिक्त प्रभार है। उन्हें अपने मूल पद का काम भी देखना होता है। 10.20 बजे तक प्रभारी ईओ कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जेई उमेश अवस्थी, मानचित्रकार एनबी पांडे समेत कई कर्मचारी कार्यालय में कामकाज निपटा रहे थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत
ठीक 10 बजे जिला पंचायत में भी गहमागहमी थी। कर्मचारी एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। जेई निर्मल कुमार उप्रेती कर्मचारियों को मिठाई बांट रहे थे। जिला पंचायत के सबसे बड़े अधिकारी अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) की कुर्सी खाली थी। जिला पंचायत के एएमए का पद भी प्रभार पर ही चल रहा है। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक खोलिया के पास एएमए का अतिरिक्त प्रभार है। कर्मचारियों ने बताया कि प्रभारी एएमए दोपहर से जिला पंचायत में बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ कार्यालय
प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में सुबह 10.6 बजे लिपिकीय कर्मी सुखपति बोनाल, नीता फर्त्याल, लेखाकार पंकज कुमार, संदीप कुमार, अनुसेवक गंगा सिंह, माली भूपाल सिंह, अनुसेवक कैलाश चंद्र आदि अपने कार्यों में जुटे थे। प्रभारी वनाधिकारी का कक्ष बंद था। बताया गया कि प्रभारी वनाधिकारी अस्वस्थ हैं, कार्यालय पहुंचने वाले हैं। जिला और महिला अस्पताल में रोज की भांति डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर रहे थे।

विकास भवन
सुबह ठीक 9.58 बजे विकास भवन का मुख्य गेट खुल गया। इससे पहले ही करीब दर्जन भर अधिकारी, कर्मचारी गेट के बाहर खडे़ थे। गेट खुलने के बाद सभी अपने कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई भी दी। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी सबसे पहले अपने कार्यालय पहुंचे। विकास भवन के भूतल में महिला स्वच्छक सफाई के कार्य में जुटी रही। मुख्य विकास अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, समाज कल्याण, मनरेगा, कोषागार, शिक्षा विभाग में सुबह 10 बजे से ही कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हो गया। अलबत्ता अधिकारी सवा दस बजे तक नहीं पहुंचे थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्य के चलते देहरादून गए है। यहां कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 10.17 बजे प्रदर्शन किया।


कलक्ट्रेट
कलक्ट्रेट में सवा दस बजे तक अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं पहुंचे। नए वर्ष के पहले दिन कर्मचारियों में खासा जोश दिखाई दिया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed