{"_id":"5bc8c0b0bdec22693c102d63","slug":"171539883184-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्मृति सप्ताह के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्मृति सप्ताह के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता हुई
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस स्मृति दिवस सप्ताह के तहत पुलिस लाइन के गौरी हॉल में ‘पुलिस ड्यूटी एवं कर्तव्य’ शीर्षक पर स्कूली बच्चों के मध्य पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई।
एसपी रामचंद्र राजगुरु के दिशा-निर्देशन और सीओ शेखर चंद्र सुयाल के पर्यवेक्षण में हुई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को आमंत्रित कर उनकी बैठक की जाएगी।
शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। शहीद के बच्चों को शिक्षण सामग्री/वस्त्र आदि दिए जाएंगे। शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र कांडपाल, एलआईयू निरीक्षक केके पाठक, यातायात प्रभारी दरबान सिंह आदि थे।