{"_id":"5bba3c78867a5514c1146101","slug":"171538931832-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दो
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। देवभूमि सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन को कुचलने के लिए आंदोलनकारियों पर जुल्म ढाए गए। कई आंदोलनकारी शहीद हुए।
महिलाओं की अस्मत से खेलने का काम किया गया, लेकिन अब तक मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर इस मामले की सुनवाई की जानी चाहिए। इस मामले में 14 अक्तूबर को न्याय यात्रा निकाली जाएगी। ज्ञापन में बाबा हठयोगी, अधीर कौशिक, जेपी बडौनी, जनमंच के संयोजक भगवान रावत, किशन कापड़ी, प्रभु दयाल, छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, सीपी शर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।