{"_id":"5b7eecad42c7924676416d98","slug":"171535044781-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से की सील मेडिकल स्टोर खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से की सील मेडिकल स्टोर खोलने की मांग
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। झूलाघाट में सील किए गए मेडिकल स्टोर को खोलने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं, फार्मेसिस्ट ने भी स्थानांतरण रोकने की मांग करते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा।
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंची नेहा चौहान ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उन्होंने अप्रैल में औषधि निरीक्षक के पास सभी औपचारिकताएं पूरी कर फाइल प्रेषित की थी। आवेदन स्वीकार होने के बाद दुकान में आयुर्वेदिक दवाएं रखीं। उनका मेडिकल स्टोर डेढ़ माह से बंद था, जिसे सील कर दिया गया। उन्होंने झूलाघाट कस्बे में संचालित हो रहे शिकायतकर्ता के मेडिकल स्टोर की जांच कराने की मांग भी उठाई।
उधर, शिकायत के बाद अन्यत्र स्थानांतरित किए गए फार्मेसिस्ट सुरेंद्र सिंह चौहान ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा और स्थानांतरण रोकने की गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपने वालों में नरीचंद, भूपेंद्र चंद, नीरज चंद, रोहित धामी, अनिल चंद, जानकी कापड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, योगेश भट्ट, रामचंद्र भट्ट, जनक चंद आदि शामिल थे।