{"_id":"5b7eecab42c79246325496aa","slug":"171535044779-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलुवाकोट के छात्रों ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलुवाकोट के छात्रों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। एमए में इसी सत्र से नियमित कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर महाविद्यालय के छात्र काफी उग्र हो गए हैं। छात्रों ने शुक्रवार तक उनकी मांगें पूरी न होने पर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। एसडीएम धारचूला ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इसी सत्र से एमए की नियमित कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर अभाविप छात्र काफी समय से आंदोलित हैं। मांग को लेकर छात्रों ने आमरण अनशन भी शुरू किया। इस पर उन्हें 15 दिन में समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया गया। समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्रों ने बीते दिन मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। छात्रों की सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी पर बृहस्पतिवार को एसडीएम आरके पांडेय, सीओ विमल आचार्य, प्रभारी थानाध्यक्ष महेश चंद्र, भाजपा नेता बीडी जोशी कॉलेज पहुंचे और छात्रों से वार्ता की।
उन्होंने डीएम से भी आंदोलनरत छात्रों की बात कराई। छात्रसंघ के पूर्व सचिव दीपक बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने पूर्व में इसी सत्र से एमए में नियमित कक्षाएं शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस दौरान अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप बोरा, दीपक जोशी आदि थे।