फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 16 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के अंतर्गत सूनी से बोकटा तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। दस किलोमीटर लंबी इस सड़क का पांच किलोमीटर हिस्सा विधायक निधि से मिली धनराशि से काटा तो गया है लेकिन उसमें वाहनों का संचालन नहीं होता। सड़क का सर्वे कराने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण की कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं। उनकी यह मांग पूरी ही नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासियों को अभी भी दस किलोमीटर का सफर पैदल करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क तक आने में लोगों को बेहद कठिन रास्ते पार करने पड़ते हैं और उसी रास्ते से राशन, सब्जी का ढुलान करना पड़ता है। सबसे बड़ा संकट बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाते समय होता है। खतरनाक रास्ते से लोगों को मरीज अस्पताल लाने पड़ते हैं। गांव के लोगों को अभी तक पता नहीं कि 108 आपात वाहन क्या होता है। रसोईगैस का सिलेंडर लोग आज भी पीठ पर रखकर ही गांव तक पहुंचाते हैं। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो गांव के लोग जिला मुख्यालय आकर आमरण अनशन शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में देव सिंह बिष्ट, किशन सिंह, दीवान सिंह, होशियार सिंह, प्रधान मनोज चंद, भीम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed