फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सेना भर्ती में ठगी का पहला मामला आया पकड़ में

सेना भर्ती में ठगी का पहला मामला आया पकड़ में

Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में ठगी का पहला मामला आया पकड़ में
पिथौरागढ़। सेना भर्ती में ठगी का पहला मामला यहां पकड़ में आया है, लेकिन पुलिस की पूछताछ से यह जानकारी मिलती है कि पिछले साल भी इसी तरह छह युवा ठगी का शिकार हुए थे, लेकिन तब किसी ने भी इस आशय की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि ठगी के धंधे में लगे लोग पहले उन युवाओं पर डोरे डालने का काम करते थे जो शारीरिक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण में बिना किसी बाधा के पास हो जाते थे। उसके बाद इतना तय रहता था कि ऐसे युवा लिखित परीक्षा को भी पास कर देंगे। यह बात अलग है कि ठगों का गिरोह पहले पैसा लेने के बजाय युवाओं के अभिलेखों को अपने पास जमा करा लेते थे।
विज्ञापन


जो युवा भर्ती हो जाता, उसके अभिलेख तभी वापस किए जाते जब वह निर्धारित किए गए सौदे की धनराशि को जमा करेगा। युवाओं की मजबूरी को पकड़ने में इन शातिरों ने खासा दिमाग लगाया था। पुलिस की पड़ताल के अनुसार पिछले साल जो छह युवा इन ठगों का शिकार हुए थे, उनसे ठगों ने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए थे और कमीशन की राशि आपस में बांट दी थी। इस बार की भर्ती के समय दस युवाओं के अभिलेखों के मिलने से यह स्पष्ट होता है कि ठगों ने दस युवाओं को अपने जाल में फांस दिया था। अलबत्ता किसी से अभी रकम नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की मजबूरी को पकड़ने का तरीका ठगों के पास बेहद आसान था। लिखित परीक्षा में पास होने वाले युवा को भर्ती ज्वाइन करते समय अपने मूल प्रमाणपत्र दिखाने होते जो इन ठगों के कब्जे में थे। उन कागजों को निकालने के लिए ही यह रुपये ऐंठते थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। अभी पूछताछ में पता चलेगा कि यह धंधा कब से चल रहा था और कितने लोग ठगी का शिकार हुए हैं।


इस बार कुछ युवाओं द्वारा दिखाए गए साहस के बाद ही यह मामला पकड़ में आया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी का कहना है कि पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी और सारा खुलासा करेगी। गिरोह के तीन लोगों के पकड़े जाने से पूरे रैकेट का पता लगाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed