{"_id":"5a04961a4f1c1bd7538bc558","slug":"171510250010-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में बारिश, चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में बारिश, चोटियों पर हिमपात
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। अपराह्न करीब 2.30 बजे से मुनस्यारी में बारिश हुई। करीब एक घंटे तक रिमझिम बारिश से यहां के तापमान में भारी गिरावट आ गई है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
इस दौरान उच्च हिमालय की पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, मिलम में हिमपात हुआ। घाटी वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर शुरू हो गया है। उधर, धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात की संभावना बनी रहेगी।