{"_id":"59ee30484f1c1b7a548b8b85","slug":"171508782152-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ छावनी को भी स्मार्ट सिटी बनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ छावनी को भी स्मार्ट सिटी बनाया जाए
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य नरेंद्र चंद ने केंद्र सरकार की देशभर की छावनियों को स्मार्ट सिटी का दर्जा देने वाली योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ पिथौरागढ़ को भी मिलना चाहिए और पिथौरागढ़ छावनी को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के जांबाजों ने हर युद्ध में वीरता दिखाई है। उत्तराखंड के सबसे ज्यादा पूर्व सैनिक पिथौरागढ़ जिले में ही हैं। यहां का छावनी क्षेत्र पर्वतीय अंचल में सबसे बड़ा है।
श्री चंद का कहना है कि पिथौरागढ़ नगर को घोषणा के बाद भी स्मार्ट सिटी का दर्जा तो नहीं मिला लेकिन अब छावनी क्षेत्र के आधार पर इसे स्मार्ट सिटी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि जिले के पूर्व सैनिक सेना के स्टेशन कमांडर के माध्यम से सेना मुख्यालय को ज्ञापन भेजेंगे। स्थानीय विधायकों और सांसदों से भी इसमें मदद करने की अपील की गई।