{"_id":"59e4f2f14f1c1b7a548b7a97","slug":"171508176625-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों ने ली हिमालय बचाओ की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों ने ली हिमालय बचाओ की शपथ
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के स्थानीय पर्यटन आवास गृह में मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पर्यटन आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने पर्यटकों को न गंदगी करेंगे न करने देंगे की शपथ दिलाई। अभियान रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाए।
पर्यटक सोनिया मुखर्जी, उज्ज्वल मुखर्जी, सुमिता घोषाल, एस घोषाल ने पर्यटन आवास गृह की ओर से चलाई गई मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय की सुंदरता को निहारने हर वर्ष यहां आते हैं। वह लोग इस क्षेत्र को साफ सुथरा देखना चाहते हैं। पर्यटन आवास गृह के प्रबंधक गुरुरानी ने कहा कि जिले के सभी आवासगृहों में पर्यटकों को अभियान से जोड़ने का काम किया जा रहा है। पदम सिंह, हरी सिंह, अजय, भूपेंद्र अभियान में सहयोग दे रहे हैं।