फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बजरंग दल ने जलाई चीन निर्मित सामान की होली

बजरंग दल ने जलाई चीन निर्मित सामान की होली

Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल ने जलाई चीन  निर्मित सामान की होली
पिथौरागढ़। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने चीन निर्मित सामान की बृहस्पतिवार को गांधी चौक पर होली जलाई और लोगों से अपील की कि वह किसी भी दशा में चीन में बने सामान का प्रयोग न करें। कहा गया कि चीन एक ओर अपने उत्पादों को हमारे देश में बेचकर मुनाफा कमा रहा है और दूसरी ओर सीमाओं में घुसपैठ कर अस्थिरता लाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक सोनम पांडे ने कहा कि चीन लगातार हमारी अर्थव्यवस्था पर हमला कर रहा है। यदि लोग सजग हो जाएं और चीन में बने सामान की खरीदारी बंद कर दें तो देश के छोटे उद्यमों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे, सुरजीत सोडी और हरीश कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान कैलाश जोशी, विनीत पाठक, प्रकाश ठकुराठी, अभिषेक पंत, सुरेश बजरंगी, कुमुद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed