फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनधारियों को गांव में ही मिलेगी पेंशन

70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनधारियों को गांव में ही मिलेगी पेंशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनधारियों को गांव में ही मिलेगी पेंशन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति एवं आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक में बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनधारियों को गांव में ही बैंक के माध्यम से पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जिले में प्रत्येक गांवों में बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराए जाने और शेष 117 बीसी की नियुक्त शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में तैनात आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ती, पीआरडी स्वयं सेवक कार्य करने के इच्छुक हो तो उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर बीसी नियुक्त किया जाय ताकि उन्हें इस कार्य से अतिरिक्त आमदनी भी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक के आदेशानुसार अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक पेंशनधारी को उसी के गांव में बैंक आदि के माध्यम से पेंशन सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को ऐसे पेंशनधारियों की सूची तैयार कर लीड बैंक प्रबंधक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने सभी विभागों और बैंकर्स को निर्देश दिए कि जिले में जो भी व्यक्ति सरकारी योजना से लाभान्वित हो रहा है उसका सामाजिक बीमा योजनांतर्गत 12 रुपये का बीमा अवश्य कराया जाए। उन्होंने वर्तमान में ऋण जमा अनुपात 31.79 प्रतिशत को भी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने बताया कि जिले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से ऋण और वित्त पोषण के लिए 25 फरवरी से सभी विकास खंडों के विभिन्न बैंकों में कैंप लगाकर लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक एच पांगती, परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत, लीड बैंक अधिकारी प्रवीण गर्ब्याल, यूआरबी के क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष जोशी, आरसेटी के हरीश चंद्र पुनेठा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed