फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धूमधाम से मनाया रं कम्युनिटी स्कूल का 14 वां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया रं कम्युनिटी स्कूल का 14 वां वार्षिकोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया रं कम्युनिटी स्कूल का 14 वां वार्षिकोत्सव
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कम्युनिटी स्कूल का 14वां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, विशिष्ट अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी और ऑस्ट्रेलिया के मार्सल हाईस्कूल में प्रधानाचार्य एलिजावेज बेट्स ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


समारोह में रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल एवं अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने ऑस्ट्रेलिया से आये अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विदेशी शिक्षक अतिथि एलिजावेज बेट्स, जेम्स वाइसमैन, चार्जल वाइसमैन, सेला वाइसमेन और स्कूल के संस्थापक देवेंद्र सिंह गर्ब्याल को शॉल ओढ़ाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने रं गीत, नेपाली, पहाड़ी, हिंदी और गढ़वाली गीतों में शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यालय के संस्थापक प्रवासी शिक्षक देवेंद्र सिंह गर्ब्याल ने कहा कि इस इंग्लिश मीडियम विद्यालय का खोलने का मुख्य उद्देश्य सीमांत के गरीब बच्चों को कम से कम फीस में अच्छी शिक्षा देना है। संस्थापक देवेंद्र गर्ब्याल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से आई उनकी शिक्षक टीम 15 दिनों तक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाएगी। साथ ही प्रतिवर्ष दोनों विद्यालय के कुछ बच्चों को एक दूसरे के देश में ले जाने की योजना है। इससे दोनों देश के बच्चों को एक दूसरे देश की शिक्षा की तकनीक की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य दौलत सिंह फकलियाल ने विद्यालय को सहयोग देने पर सभी अभिभावकों और स्टाफ का आभार जताया। इस दौरान अभिभावक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी परमार, रं कल्याण संस्था संरक्षक महिमन ह्यांकी, महासचिव डीके फकलियाल, भागेश्वरी गर्ब्याल, यशोदा तिंकरी, देवेंद्र नाथ, सभासद प्रेमावती कुटियाल, देवकी गर्ब्याल, आभा फकलियाल, उर्मिला डाबरा, बिंदु रौंकली, दशरथी कुटियाल, आशा फकलियाल आदि थे। संचालन रूही आफरीन, मंजू गर्ब्याल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed