{"_id":"5bf6e5e4bdec2241cc617b5d","slug":"161542907364-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाली हो लाली होशिया पधानी लाली हो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाली हो लाली होशिया पधानी लाली हो...
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। स्कूली बच्चों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। महोत्सव देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में रात को भजन-कीर्तन का दौर चला।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने किया। उन्होंने महोत्सव के लिए 50 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। चिल्ड्रंस पैराडाइज पब्लिक स्कूल, केबीएस पाल मेमोरियल स्कूल, मलयनाथ स्वामी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘लाली हो लाली होशिया पधानी लाली हो, तिले धारू बोला’, ‘कुटुमा कुट सुपारी दाना’, ‘ये देश है वीर जवानों का इस देश का यारो क्या कहना’ कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसबीआई के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने किया। बालकों की 100 मीटर दौड़ में राप्रावि के विजय कुमार ने पहला, केबीएस पाल के हर्षित धामी ने दूसरा, चिल्ड्रंस के मयंक कुमार ने तीसरा स्थान पाया। बालिकाओं में राप्रावि की आकृति, निशारिका और प्रियांशी रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
सब जूनियर में चिल्ड्रंस के मयंक कुमार और बालिका में प्रियंका प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल, राज नारायण सिंह धामी, विनोद पंत, रोशन डिमरी, मनोज लुंठी, तनुज पाल, गोविंद पाल, रविंद्र पाल, महेंद्र जेठी, वीरजंग पाल आदि थे। संचालन गोविंद भंडारी ने किया।