{"_id":"5b3124d44f1c1b694d8b85eb","slug":"161529947348-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पेयजल योजनाएं ध्वस्त होने से दूती गांव के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पेयजल योजनाएं ध्वस्त होने से दूती गांव के
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौलजीबी(पिथौरागढ़)। जौलजीबी के दूती गांव के लिए बनी पेयजल योजना सड़क के मलबे की चपेट में आकर ध्वस्त हो गई है। इससे गांव में रह रहे 80 परिवार गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से पानी ढोना पड़ रहा है।
दूती गांव के लिए फांपू नामक स्थान से बनी पेयजल लाइन सड़क कटिंग के मलबे से ध्वस्त हो गई। पेयजल योजना के साथ ही गांव को जोड़ने वाला रास्ता भी टूट गया। ग्रामीणों ने पेयजल योजना में सुधार करने के लिए आपसी सहयोग से धनराशि जुटाई इसके बावजूद लाइन सुचारु नहीं हो सकी। गांव के लिए 15 किमी दूर सीराड़ से बनी दूसरी पेयजल योजना में भी कई दिन से पानी नहीं आ रहा है। जल संकट से जूझ रहे सभी परिवारों को लोनिवि गेस्ट हाउस से पानी ढोना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों का अधिकांश समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल योजनाओं का शीघ्र सुधार करने की मांग की है।
बडलचमू में पानी का असमान वितरण
पिथौरागढ़। ग्राम सभा बडलचमू में कुछ लोगों द्वारा पेयजल योजना की पाइप लाइन में छेड़छाड़ करने से अधिकांश परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। गोविंद चौहान ने बताया कि जल संस्थान को सूचित करने के बाद भी पेयजल वितरण की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।