फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   एरियर का भुगतान नहीं करने का आरोप

एरियर का भुगतान नहीं करने का आरोप

Fri, 09 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एरियर का भुगतान नहीं करने का आरोप
पिथौरागढ़। एक सहायक अध्यापिका के वेतन के एरियर का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। कहा है कि वेतन विसंगति सुधार के बाद बतौर एरियर उसके खाते में सवा लाख से अधिक की रकम आई थी। पासबुक में अंकन के बावजूद बैंक जमा रकम से पल्ला झाड़ रहा है। अध्यापिका ने मुख्य शिक्षा अधिकारी ने एरियर दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सहायक अध्यापिका मानमती आर्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थल में कार्यरत हैं। अध्यापिका का कहना है कि वर्ष 2013 में वेतन विसंगति सुधार के बाद अगले साल वेतन खाते में बतौर एरियर 1,35,796 धनराशि आई थी। एरियर की रकम निकालने बैंक शाखा में गई तो प्रबंधन ने खंड शिक्षाधिकारी के हस्ताक्षर न होने का हवाला देते हुए निकासी से इनकार कर दिया। उधर, खंड शिक्षाधिकारी ने भी प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर नहीं किया।
विज्ञापन


आरोप है कि बैंक प्रबंधन और खंड कार्यालय एरियर निकासी के लिए टालमटोली कर रहा है, जबकि वह बैंक और खंड कार्यालय के लगातार चक्कर काट रही है। परेशान सहायक अध्यापिका ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। सीईओ वीपी सिमल्टी का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed