{"_id":"5a0dc7ed4f1c1b6e468b46c3","slug":"161510852589-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कालेज और विण के बीच होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कालेज और विण के बीच होगा खिताबी मुकाबला
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल विभाग की जिला स्तरीय अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज और विण की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज और मूनाकोट ए की टीम के बीच हुआ। खेल शुरू होने के 25वें मिनट में स्पोर्ट्स कॉलेज के अजय कुमार ने पहला गोल दागा। थोड़ी देर बाद स्पोर्ट्स कॉलेज के आयुष घनाई ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में स्पोर्ट्स कॉलेज के किशोर बोरा ने गोल किया। अंतिम क्षणों में स्पोर्ट्स कॉलेज के किशोर बोरा ने टीम के लिए चौथा गोल किया। मूनाकोट ए की टीम गोल करने में नाकाम रही।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विण और मूनाकोट बी की टीम के बीच हुआ। पहले हाफ में विण के वरुण ने गोल किया। थोड़ी देर बाद विण के दीपक जेष्ठा ने शानदार गोल किया। दूसरे हाफ में विण के हेमंत बोरा ने गोल किया। कुछ देर बाद हेमंत जेष्ठा ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। मूनाकोट बी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। निर्णायक यतीश ओझा, गोपाल सिंह मेहता, मनोज ऐर, अनिल कुमार, खगेंद्र चंद थे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।