{"_id":"59d51d454f1c1ba8538b5c03","slug":"161507138885-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरिंगगाड़ परियोजना मार्च 2018 में पूरी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरिंगगाड़ परियोजना मार्च 2018 में पूरी होगी
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के सुरिंगगाड़ में बन रही लघु जल विद्युत निगम की पांच मेगावाट क्षमता वाली बिजली परियोजना का काम मार्च 2018 में पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना से उत्पादित बिजली मुनस्यारी तहसील क्षेत्र को दी जाएगी। परियोजना का लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शासन ने सुरिंगगाड़ परियोजना के लिए 40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
जून 2013 में आई आपदा के समय सुरिंगगाड़ में स्थित 800 किलोवाट क्षमता वाली बिजली परियोजना पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। बाद में पुरानी परियोजना से थोड़ा हटकर नई परियोजना के निर्माण का फैसला लिया गया और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी। लघु जल विद्युत निगम ने 23 दिसंबर 2015 से सुरिंगगाड़ में नई परियोजना के निर्माण का काम शुरू किया। परियोजना में 2.5 मेगावाट क्षमता वाले दो टरबाइन लगाए जाएंगे। इनसे पांच मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। मुनस्यारी क्षेत्र में जितनी बिजली की जरूरत होगी, उसकी पूर्ति के बाद शेष बिजली ग्रिड को सौंप दी जाएगी।
लघु जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने बताया कि अब तक परियोजना की नहर के निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा पावर हाउस के निर्माण का काम शुरू किया गया है, जल्द ही पावर हाउस में टरबाइन स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना मार्च से उत्पादन शुरू कर देगी और मुनस्यारी क्षेत्र में बिजली का संकट समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
इस समय मुनस्यारी को पिथौरागढ़ से ग्रिड की बिजली दी जा रही है। बिजली की लाइन ज्यादा लंबी होने के कारण इसमें अक्सर व्यवधान आता रहता है। सुरिंगगाड़ परियोजना का निर्माण होने पर मुनस्यारी के लोगों को बिजली के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। लघु जल विद्युत निगम परियोजना का निर्माण तेजी से कर रहा है।