{"_id":"59d3c5324f1c1bda538b573a","slug":"161507050802-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ छात्रसंघ के लिए पहले दिन 13 नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ छात्रसंघ के लिए पहले दिन 13 नामांकन पत्र दाखिल
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में मंगलवार से छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन बुधवार को भी होंगे। मतदान सात अक्तूबर को होगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही छात्रसंघ चुनाव की गहमागहमी बढ़ने लगी है। प्राचार्य डा. डीएस पांगती और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ महेंद्र सिंह रावत ने नामांकन पत्र भरा है।
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें शंकर सिंह धारियाल, प्रह्लाद सिंह और गणेश सिंह दानू शामिल हैं। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रिका मेहता, भूमिका पांडे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासचिव पद के लिए निर्मल भट्ट और सौरभ तिवारी ने पर्चा भरा। संयुक्त सचिव पद के लिए मंगलवार को एकमात्र निखिल कार्की और कोषाध्यक्ष पद के लिए लवराज गोस्वामी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए हरिओम सिंह, लोकेश कन्याल और कैलाश लुंठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 से अपरान्ह एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। उसके बाद अपरान्ह चार बजे तक नाम वापसी होगी। चार बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।