{"_id":"59b2d2b14f1c1bfd7f8b52cb","slug":"161504891569-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के समय सड़क का पानी पहुंच रहा विद्यालय में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के समय सड़क का पानी पहुंच रहा विद्यालय में
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जवाहर चौक से त्रिपुरादेवी के लिए बन रही सड़क से बरसात के समय सारा पानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंच रहा है। विद्यालय के ठीक ऊपर सड़क पर पानी की निकासी के लिए कलमठ बनाया गया है। इस कलमठ का पानी विद्यालय में पहुंचने से भवन को खतरा होने लगा है। प्रधानाचार्य भागीरथी बाफिला ने कहा कि किसी भी समय यह गंभीर खतरे का कारण बन सकता है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सड़क के निर्माण के समय ही निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा गया था कि कलमठ को विद्यालय के ठीक ऊपर न बनाया जाए, लेकिन उनकी बात पर गौर नहीं किया गया। पिछले दिनों हुई बारिश के समय सारा पानी विद्यालय में पहुंच गया था।
प्रधानाचार्य ने इस मामले की जानकारी एसडीएम को भी दी है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को यह समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।