फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अब पदयात्रा नहीं निकालेंगे राया बजेता के लोग

अब पदयात्रा नहीं निकालेंगे राया बजेता के लोग

Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अब पदयात्रा नहीं निकालेंगे राया बजेता के लोग
नाचनी (पिथौरागढ़)। सड़क की मांग को लेकर राया बजेता गांव से जिला मुख्यालय तक 150 किलोमीटर की पदयात्रा करने और पंचायत प्रतिनिधि के पदों से इस्तीफा देने की धमकी के बाद हरकत में आए प्रशासन ने फिलहाल गांव के लोगों को ऐसा करने से रोक दिया है।
विज्ञापन


लोनिवि के सहायक अभियंता सरफराज आलम और अवर अभियंता योगेश चौबे ने राया बजेता गांव जाकर लोगों को आश्वस्त किया कि 20 अगस्त से पहले सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने 27 जुलाई से पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


राया बजेता और डुंगरी गांव के लिए मार्ग की निविदा आमंत्रित की जा चुकी है, लेकिन मार्ग बनाने में देरी हो रही है, इससे आक्रोशित राया के प्रधान रमेश राम, डुंगरी की प्रधान पुष्पा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी ने त्यागपत्र देने के साथ ही गांव से जिला मुख्यालय तक 150 किमी की पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था। इस मामले में भाजपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी सी रविशंकर से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या को रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने लोनिवि के ईई और मुनस्यारी के एसडीएम को आदेश दिया कि इस समस्या का समाधान निकाला जाए। इस पर जिला प्रशासन हरकत में आया और लोनिवि के अफसर राया बजेता गांव पहुंचे। लोनिवि और ग्रामीणों की बीच तय हुआ कि बारिश के कारण वर्तमान में मार्ग का निर्माण शुरू किया जाना संभव नहीं है। इसलिए 20 अगस्त से पहले मौसम को देखते हुए मार्ग निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता सरफराज आलम ने बताया कि सड़क निर्माण की निविदा लग चुकी है। जल्द ही तकनीकी स्वीकृति भी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग तय समय के भीतर मार्ग का निर्माण शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed