{"_id":"597a23d24f1c1b96628b46ea","slug":"161501176786-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के आंदोलन के बाद हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के आंदोलन के बाद हरकत में आई पुलिस
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। अवैध शराब, जुआ के खिलाफ 23 जुलाई को मदकोट में महिलाओं द्वारा किए गए आंदोलन के बाद अब पुलिस हरकत में आ गई है। बृहस्पतिवार को मुनस्यारी के थाना प्रभारी रोहतास सागर ने यहां पहुंचकर दुकानों की चेकिंग की और अवैध रूप से शराब बेचने पर सात लोगों का चालान किया।
महिलाओं ने आंदोलन के समय यह आरोप लगाया था कि पुलिस अवैध धंधों को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाती। मदकोट में शराब की अनुबंधित दुकान नहीं है, लेकिन यहां पर शराब की धड़ल्ले से बिक्री होती है। इसी से परेशान महिलाओं ने खुद मोर्चा संभालने का फैसला लिया था।
थाना प्रभारी ने यहां कई दुकानों और होटलों में छापामारी की और उनमें अवैध रूप से रखी हुई शराब बरामद की। कस्बे के लोगों को आश्वासन दिया कि अवैध धंधों पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने महिलाओं की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज के सभी लोग सजग हो जाएं तो अवैध धंधे नहीं पनप सकते।
विज्ञापन
इधर, कस्बे में अचानक पुलिस की छापामारी से हड़कंप मच गया। अवैध धंधेबाजों को शराब छुपाने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस ने अब लगातार कस्बे में चेकिंग अभियान चलाने का फैसला लिया है।