{"_id":"5957da174f1c1b62248b4826","slug":"161498929687-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट (पिथौरागढ़)। जंगल से जानवरों को लेकर घर आ रही एक बुजुर्ग महिला की शनिवार शाम करीब सात बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना मदकोट बाजार से मात्र 40 मीटर की दूरी पर हुई। वारदात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के शव को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाल लिया गया है।
मदकोट निवासी धनुली देवी (62) पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह धामी शनिवार शाम के समय जंगल से जानवरों को लेकर घर आ रही थी। हल्की बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा सा पत्थर नीचे गिरा। इस पत्थर की चपेट में आई महिला 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। राजस्व पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी गई है। कस्बे के आसपास ही इस तरह की वारदात होने से लोग दहशत में हैं।