फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   16-16 years imprisonment to two convicts of charas smuggling

Pithoragarh News: चरस तस्करी के दो दोषियों को 16-16 साल की कैद

Wed, 28 Jun 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Jun 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
16-16 years imprisonment to two convicts of charas smuggling
न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों पर डेढ़-डेढ़ लाख का अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन

अर्थदंड नहीं देने पर चार-चार साल का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। विशेष सत्र न्यायाधीश एनडीपीएस शंकर राज ने चरस तस्करी के मामले में दो लोगों को 16-16 साल के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर दोनों को चार-चार साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भोगना पड़ेगी।
26 अक्तूबर 2020 को मुनस्यारी क्षेत्र से एसओजी और पुलिस ने दो लोगों को 10 किलो 38 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कुंदन सिंह निवासी ग्राम साना पोस्ट ऑफिस रिंगू से सात किलो 38 ग्राम और महेश उर्फ मनोज निवासी साना पोस्ट ऑफिस साना रिंगू से तीन किलो चरस बरामद हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था। यह मामला न्यायालय में चला।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने दोष सिद्ध करते हुए दोनों को धारा 20(बी)(ii) (सी) स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम में 16-16 साल के कठोर कारावास की सजा और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर दोनों अभियुक्तों चार-चार साल का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। मामले की पैरवी डीजीसी प्रमोद पंत और एडीजीसी प्रेम भंडारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed