{"_id":"5cffdae6bdec22072f0a1ada","slug":"15602715812-pithoragarh-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्चुला में स्कूल के शौचालय की छत गिरने से चार बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दार्चुला में स्कूल के शौचालय की छत गिरने से चार बच्चों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी (नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला जिले में स्कूल भवन के शौचालय की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई।
दार्चुला प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नौगाड़ गांवपालिका चार सिप्टी के गणेश विनायक माध्यमिक विद्यालय के बच्चे छुट्टी से पहले स्कूल की छत पर खेल रहे थे। बच्चों की संख्या अधिक होने से शौचालय की छत गिर गई। छत पर खेल रहे बच्चे भी मलबे के साथ गिर गए।
छत के मलबे में दबने से निरुत ठगुन्ना (7), अनुष्का धामी (9), युनिका ठगुन्ना (5) और सुदीप धामी (8) की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पालिका के सहायक प्राविधिक प्रताप सिंह ठगुन्ना ने दार्चुला प्रहरी को दी। घटना के बाद सहायक निरिक्षक देवदत्त भट्ट दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे बच्चों के शव निकाले गए।