{"_id":"667d994a6dbdc0d4f6079e64","slug":"156-complaints-registered-in-cm-helpline-could-not-be-resolved-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114850-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीएम हेल्प लाइन में दर्ज 156 शिकायतों का नहीं हो पाया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीएम हेल्प लाइन में दर्ज 156 शिकायतों का नहीं हो पाया निस्तारण
Thu, 27 Jun 2024 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सीएम हेल्प लाइन में दर्ज 156 शिकायतों का लंबे समय बाद भी निस्तारण नहीं हो पाया है। शिकायतों का निस्तारण न होने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विभाग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
सीएम हेल्प लाइन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। हेल्प लाइन में यूपीसीएल की 23 शिकायतें दर्ज हैं जिसमें से 16 शिकायतों का निस्तारण हो गया है। वर्तमान में सात शिकायतें लंबित हैं। पुलिस विभाग की 16 शिकायतें दर्ज हैं इनमें सिर्फ तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया है। लंबे समय से 13 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया है। पीएमजीएसवाई की 15 शिकायतों में से तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ है जबकि 12 शिकायतों का समाधान नहीं हो पाया है। उत्तराखंड पेयजल निगम की 36 शिकायतें दर्ज हैं, जिसमें से 10 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया है।
इसी तरह जल संस्थान की 59 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें से जल संस्थान सिर्फ 33 शिकायतों का समाधान कर पाया है। राजस्व विभाग की 21 शिकायतें दर्ज हैं जिसमें 14 का ही निस्तारण हो पाया है। प्राथमिक शिक्षा की 23 शिकायतें दर्ज हैं जिसमें 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। समाज कल्याण विभाग की 25 शिकायतें दर्ज हैं जिसमें से सिर्फ 18 शिकायतों का समाधान हुआ है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विभाग उनकी शिकायत और समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
-
कोट
सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश विभागों को दिए गए हैं। कई विभागों की शिकायतें लंबित चल रही हैं। उनसे इस संबंध में जानकारी मांगी जाएगी।
- रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।