फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कुमाऊंनी काव्य संग्रह परछाई का विमोचन

कुमाऊंनी काव्य संग्रह परछाई का विमोचन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊंनी काव्य संग्रह परछाई का विमोचन
पिथौरागढ़। शिक्षाविद् डॉ.पीतांबर अवस्थी के कुमाऊंनी काव्य संग्रह परछाई का विमोचन ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय बजेटी में किया गया। इस दौरान शिक्षा, साहित्य, कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने कहा कि डॉ.अवस्थी का यह संग्रह मातृ भाषा के संरक्षण में लाभकारी होगी। सेवानिवृत्त प्रोफेसर परमानंद चौबे ने कहा कि काव्य संग्रह परछाई लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। रंगकर्मी जनार्दन उप्रेती, डॉ.आनंदी जोशी, कार्यक्रम की आयोजक मंजुला अवस्थी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


इसके बाद साहित्य, संगीत एवं कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले डॉ.परमानंद चौबे, भक्त दर्शन, दिनेश पंत, कवियत्री डॉ.आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, मुकेश पंत, संगीतज्ञ प्रकाश कोटवाल, जनार्दन उप्रेती, डॉ.प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, माधवी जोशी, दिनेश चंद्र भट्ट, चिंतामणि जोशी, ललित मोहन शौर्य, राजेश मोहन उप्रेती, डॉ.सरस्वती कोहली को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed