फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जनता मिलन में उठा अतिक्रमण का मामला

जनता मिलन में उठा अतिक्रमण का मामला

Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
जनता मिलन में उठा अतिक्रमण का मामला
पिथौरागढ़। जनता मिलन में जाजरदेवल के लोगों ने अवैध कब्जे और अतिक्रमण का मामला उठाया। प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 44 आवेदनों के माध्यम से शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम वंदना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन में जाजर देवल निवासी एक व्यक्ति ने जिला पंचायत की ओर से बनाई गई टंकी के कारण रास्ता और दुकान बंद होने का मामला उठाया। क्षेत्र के लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर प्रभारी डीएम ने राजस्व विभाग को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मूनाकोट के ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य सही नहीं होने, लोगों ने सड़क के चलते पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने, नगर क्षेत्र के लोगों ने निर्वाचक नामावली से नाम गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


दिनेश पाठक ने क्षेत्र में संचालित हो रहे मंदिरों का पंजीकरण करने, तालाब बनाने, सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता मिलन में जो समस्याएं पंजीकृत हो रही हैं, उनका समाधान प्राथमिकता से करें। इस दौरान पीडी डीआरडीए डीडी पंत, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed