{"_id":"5b253d024f1c1baa6e8b80db","slug":"151529167106-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रा का पहला दल नाभी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रा का पहला दल नाभी पहुंचा
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला 59 सदस्यीय दल अपने नए पड़ाव नाभी पहुंच गया है। पहली बार नाभी गांव में कैलाश यात्री एक रात विश्राम करेंगे। यहां यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र के वातावरण को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
आईटीबीपी मिर्थी के कैलाश यात्रा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के पहले 59 सदस्यीय दल को उच्च हिमालयी क्षेत्र के वातावरण के अनुकूल बनाने के लिए पहली बार नाभी गांव में रखा जायेगा। नाभी गांव में यात्री रं संस्कृति से रूबरू हुआ। इस बार यात्रा मार्ग के पड़ावों में बदलाव करके नाभी व कालापानी को यात्रियों के रुकने के पड़ाव के रूप में विकसित किया गया है। रविवार को पहले दल का मेडिकल गुंजी में आईटीबीपी के चिकित्सकों की टीम करेगी। यात्रा दल के सभी यात्री स्वस्थ हैं। कैलाश यात्रा को लेकर उनमें खासा उत्साह बना हुआ है।