फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   क्षेपं सदस्य ने आमरण की चेतावनी दी

क्षेपं सदस्य ने आमरण की चेतावनी दी

Tue, 17 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षेपं सदस्य ने आमरण की चेतावनी दी
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के नापड़ में शिक्षा की बदहाली को लेकर ग्रामीण भड़क उठे हैं। क्षेत्र में शिक्षक नहीं होने से स्कूल बंद होने की नौबत आ गई है। इससे नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ग्रामीणों के साथ आमरण अनशन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यालय पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह चुफाल और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कहा कि राइंका खतेड़ा में शिक्षक नहीं होने से छात्रों को 15 किमी दूर नाचनी और 25 किमी दूर डीडीहाट जाना पड़ रहा है। हाइस्कूल में भी गणित का शिक्षक नहीं है। इसी तरह जूनियर हाइस्कूल सीड़ीचामा में पिछले छह माह से कोई शिक्षक नहीं है। इसके चलते स्कूल बंद होने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन


उन्होंने पशुपालन आजीविका उत्थान योजना के तहत लाभार्थी का नाम काटने का आरोप भी लगाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य चुफाल ने समस्याओं को लेकर 29 अप्रैल को क्षेत्र के नौलड़ा मेें आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया। इस दौरान बलवंत चुफाल, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह, गोकुल गिरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed