{"_id":"5ab93d204f1c1b4f5a8b53ce","slug":"151522089248-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोही शीतल को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतारोही शीतल को सम्मानित किया
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रख्यात सतोपंथ चोटी को फतह करने और कंचनजंगा पर्वतारोहण के लिए चयनित होने पर जिले की उभरती पर्वतारोही शीतल राज को कुमाऊं एडवेंचर्स स्पोेर्ट्स एसोसिएशन ने सम्मानित किया। शीतल प्रदेश की एकमात्र महिला पर्वतारोही हैं, जिनका निकट भविष्य में होने वाले कंचनजंगा पर्वतारोहण के लिए हुआ है।
सम्मान समारोह के आयोजक एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि शीतल क्षेत्र का नाम उजागर कर रही हैं। कंचनजंगा चोटी फतह की शुभकामना देते हुए कहा कि शीतल की उपलब्धि क्षेत्र की उपलब्धि है। आइस संस्था के बासू पांडेय ने कहा कि यह संस्था के लिए भी गौरव का क्षण है। शीतल संस्था की सदस्य रही हैं। शीतल ने गुरुरानी की पहल पर परिजनों के साथ एक पौधा धरती के नाम रोपा। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनीष कसनियाल, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंदा वर्मा, अजय धामी, वेद प्रकाश आदि ने विचार रखे।