{"_id":"5aa414564f1c1ba6758b4a3d","slug":"151520702550-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन नहीं हुआ तो बार्डर कूच करेंगे गुरिल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन नहीं हुआ तो बार्डर कूच करेंगे गुरिल्ले
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के स्वयंसेवकों ने एसएसबी में समायोजित नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रशिक्षित गुरिल्लों को लगातार गुमराह कर रहे हैं। गुरिल्लों ने एसएसबी में समायोजन न होने पर बार्डर कूच करने का ऐलान किया है।
संगठन जिलाध्यक्ष दीपक भट्ट की अध्यक्षता में देवसिंह मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दो साल पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर गुरिल्ला युद्ध में पारंगत स्वयंसेवकों का एसएसबी ने सत्यापन किया था। स्वयंसेवकों को उम्मीद थी कि उन्हें एसएसबी में समायोजित किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
स्वयंसेवकों ने कहा कि समायोजन नहीं होता है तो वह लोग जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के साथ ही बार्डर कूच करेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष भट्ट ने भी विचार रखे। बैठक में जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बोहरा, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राम, मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह फिरमाल, शमशेर सिंह, भागीरथी देवी, बिरमा देवी, विद्यासागर आदि मौजूद थे।