{"_id":"5a7897a04f1c1b88268b8abf","slug":"151517852576-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचनाकार शुभम कार्की को दिया भरत मुनि पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचनाकार शुभम कार्की को दिया भरत मुनि पुरस्कार
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शंखनाद जनचेतना मंच ने सोमवार को यहां नगरपालिका हाल में रचनाकार शुभम कार्की को भरत मुनि सम्मान प्रदान किया। इससे पहले शुभम कार्की ने अपने नाटक पागल का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस नाटक को एक सच्ची घटना पर तैयार किया गया है। नशे में किस तरह एक व्यक्ति पागल हो जाता है और वह किस तरह की तबाही मचा देता है, इसका चित्रण नाटक में किया गया है।
स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने शुभम को भरत मुनि सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि यह उभरता हुआ रचनाकार और कलाकार एक दिन इस जिले का नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना चाहिए। युवा कवि ललित शौर्य ने कहा कि शंखनाद चेतना मंच लगातार प्रतिभाओं का सम्मान करते रहता है। शुभम कार्की को सम्मानित करने में हर्ष की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. तारा सिंह ने की। संचालन नानू बिष्ट और ललित भट्ट ने किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक रनदीप पोखरिया, सीमांत सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष कैलाश थपलियाल, सभासद पवन मेहरा, दीपक तिवारी, मुन्नी टम्टा, कैलाश चंद, बिन्नी चंद, संदीप बोरा आदि मौजूद थे।