फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ कोतवाल और तीन एसओ का जवाब तलब

पिथौरागढ़ कोतवाल और तीन एसओ का जवाब तलब

Sat, 03 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कोतवाल और तीन एसओ का जवाब तलब
पिथौरागढ़। दुर्घटना संभावित स्थलों के चिन्हीकरण में पिथौरागढ़ कोतवाली, गंगोलीहाट, जौलजीबी, अस्कोट थाना पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एसपी की ताकीद के बावजूद मातहतों ने दुर्घटना संभावित स्थलों के चिन्हीकरण का काम पूरा नहीं किया। नाराज एसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में मातहतों को फटकार लगाई। साथ ही इस मामले में लिखित जवाब भी तलब किया है।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी अजय जोशी मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों का ब्योरा मांगा। इस पर पिथौरागढ़ कोतवाल के साथ ही गंगोलीहाट, जौलजीबी, अस्कोट थाना प्रभारी बगल झांकते रह गए। दरअसल इन्होंने चिन्हीकरण का काम पूरा नहीं किया था। एसपी मातहतों को जमकर फटकारा, साथ ही लापरवाही बरतने पर जवाब भी तलब कर लिया। इधर, एसपी ने बताया कि अब तक जिले भर में 59 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित किए हैं। जल्द ही अन्य संभावित क्षेत्रों को भी चिन्हित कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर संबंधित एजेंसी से चेतावनी बोर्ड लगाने का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले समीक्षा के दौरान सत्यापन अभियान की ढिलाई पर भी एसपी नाराज हो गए। लंबित सत्यापनों की फेहरिस्त पर मातहतों को फटकारा और तीन दिन के भीतर सत्यापन पूरा करने को कहा। उन्होंने युवाओं के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई और नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई को कहा। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध नियंत्रण के लिए जनता को सीसीटीवी लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस बीच साइबर अपराध की रोकथाम के लिए मातहतों को जागरूकता बुकलेट दी गई। इस दौरान एएसपी संचार बीबी तिवारी, पिथौरागढ़ सीओ शेखर चंद्र सुयाल, धारचूला के विमल कुमार, आरआई महेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed