{"_id":"5a749e5b4f1c1b89268b7ec1","slug":"151517592155-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की स्मृति में विद्यालय के लिए कमरा बनाने का ऐलान 15-52-21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की स्मृति में विद्यालय के लिए कमरा बनाने का ऐलान 15-52-21
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। शंखधूरा सरमोली के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह रावत ने अपने पिता स्व. उदय सिंह रावत की स्मृति में विवेकानंद विद्या मंदिर में एक कमरे का निर्माण करने की घोषणा की है। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण हो जाने पर विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा हो जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने श्री रावत के इस प्रयास की सराहना की और शिक्षा के प्रति उनके लगाव की प्रशंसा की।
विवेकानंद विद्या मंदिर में हुई बैठक में श्री रावत मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए कई सुझाव दिए। कहा कि इस शिक्षण संस्थान से यहां के बच्चों को काफी लाभ मिला है। इसके विकास के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने कहा कि विद्यालय में इस बार से कक्षा छह से अंग्रेजी माध्यम का पहला बैच शुरू हो जाएगा। इसी सत्र से एनएसएस की इकाई भी शुरू हो जाएगी। अन्य गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, व्यवस्थापक मंगल सिंह मर्तोलिया, मनोज सयाना, रवि बृजवाल, कुंदन पांगती, कवींद्र बृजवाल, राकेश पांडे समेत तमाम लोग मौजूद थे।