फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   क्वीरीजिमिया तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ

क्वीरीजिमिया तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ

Mon, 08 Jan 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
क्वीरीजिमिया तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ
ख्‍ाराब सड़क - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
मुनस्यारी तहसील के क्वीरीजिमिया गांव के लिए सड़क निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। सड़क निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। सरकार जल्दी ही सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी और काम शुरू हो जाएगा। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने सोमवार को क्वीरीजिमिया गांव जाकर लोगों को सड़क के निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिलने की जानकारी दी। कहा कि सरकार जल्दी ही सड़क के लिए धन मंजूर कर देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ और लोगों को विकास के भ्रम में रखा गया। कांग्रेस शासन में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत इस क्षेत्र से विधायक थे फिर भी विकास के लिए लोगों को तरसना पड़ा था। इस दौरान प्रधान रेनू देवी, गंगा सिंह, पुष्कर क्वीरीयाल, पान सिंह पछाई, राजू पछाई, भगवती देवी, यमुना देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह गनघरिया, भुवन पांडे, गोकुल मर्तोलिया, दिनेश धपवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed